सुश्री कैनाज़ मेस्समन

थियोब्रोमा भारत में एक पारसी परिवार के द्वारा चलाई जाने वाली चैन है। यह एक पेस्ट्री और कैफ़े की चैन है। उन्होंने 2004 में इस लाइन में अपने कदम रखे। तब से लेकर अब तक उन्होंने खुद को एक प्रमुख खाद्य और पेय कंपनी के रूप में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में स्थापित किया है। थियोब्रोमा मुंबई के कोलाबा कॉसवे में फेमस कुसरोबाग में अपनी शुरुआत से लेकर पेस्ट्री और कैफ़े की तेजी से बढ़ती चयन तक विकसित हुआ है। गुणवत्ता, नवीन उत्पादों, ईमानदार कीमतों और व्यक्तिगत सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने वफादार मेहमानों की एक लंबी सूची तैयार की है। उनके आउटलेट दिल्ली/एनसीआर मुंबई और पुणे में है। थियोब्रोमा सफलतापूर्वक हाई स्ट्रीट पर विशेष ब्राउनी,केक, डिजर्ट, पेस्ट्री चॉकलेट, ब्रेड, सेवई, सेंडविच, रोल और पेय पदार्थ को कई लोगों की पहुंच तक लाया है। वे अक्सर महंगी चीजों से अलग हटकर उपलब्ध बढ़िया चीजों का उपयोग करते हैं। उन्होंने कई इनोवेटिव प्रोडक्ट और क्रिएटिव कॉन्बिनेशन पेश करते हुए अपने उत्पादों के प्रति लोगों में रुचि बनाए रखी। उन्होंने बढ़िया क्वालिटी वाला भोजन देने के लिए सही कीमतों पर एक बैंचमार्क स्थापित किया है।

FICSI